Breaking News

दीनानाथ गडरिया भदोही वाले और युवा जन संगठन की पूरी टीम करेगी बाबू रामपाल जी का समर्थन

भदोही पाल समाज के क्रांतिकारियों का ग्रुप करेगा राष्ट्र उदय पार्टी का पूर्ण समर्थन:


इस समय सोशल मीडिया पर पाल समाज के सामाजिक संगठनों, क्रांतिकारियों और राष्ट्र उदय पार्टी के लोगों की सक्रियता को लेकर कुछ अलग ही घमासान मचा हुआ है। इसी बीच एक और खबर निकल कर आ रही है कि 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तत्परता दिखाते हुए भदोही के क्रांतिकारी का ग्रुप Dinanath Pal भदोही वाले और भदोही में ही सक्रिय युवा पाल संगठन भदोही के संस्थापक व अध्यक्ष रोहित पाल जी जल्दी ही राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबूराम पाल (Baburampal Baburam) जी से मुलाकात करेंगे और अपने सभी साथियों के साथ 2027 विधानसभा चुनाव में समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलवाने के लिए राष्ट्रीय उदय पार्टी को पूरी तरह से अपना समर्थन सौंपेंगे। 


 हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले से ही जिस हिसाब से पोस्ट और राष्ट्रीय उदय पार्टी के लिए सक्रियता देखने को मिल रही है उस हिसाब से लोगों को कुछ अंदाजा तो लग ही गया होगा कि अब पाल समाज में सबसे सक्रिय ग्रुप और साथ ही सभी क्रांतिकारियों ने मिलकर राष्ट्रीय उदय पार्टी को समर्थन देने की पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन यह मुलाकात करने वाली बात जल्द ही निकाल कर सामने आई है और हो सकता है 2 से 3 दिनों में ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुलाकात का वीडियो भी आप लोगों को देखने को मिले और समाज में एक नया संदेश भी जाये। 

वैसे इस सराहनी कम को आप लोग किसी नजर से देखते हैं आप लोग भी कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं और यह भी बताएं कि क्या 2027 विधानसभा चुनाव में पाल समाज की सभी संगठनों को मिलकर अपने समाज की पार्टी को समर्थन देना चाहिए या नहीं?

कोई टिप्पणी नहीं