Breaking News

उत्तर प्रदेश में पाल समाज के सभी सामाजिक संगठन जल्दी ही करेंगे एक बैठक लिए जायेंगे कुछ अहम फैसले

 अब पूरी तरह से जाग चुका है पाल समाज! इस समाज के युवा भी अब अपने हक अधिकार के लिए आवाज उठाना सीख रहे हैं:


  सबसे पहले तो मैं कहूंगा खबरदार 🫵 अब कोई ये नहीं बोलेगा कि "पाल समाज अभी भी हो रहा है" क्योंकि सच्चाई ये है कि हमारे समाज के युवाओं ने अब अपनी मेहनत और जागरूकता के दम पर यह साबित कर दिया है कि अब पाल समाज पुरी तरह जाग चुका है और अपने हक अधिकार के लिए आवाज भी उठाने लगा है। और एक सच्चाई यह भी है कि पुरे उत्तर प्रदेश में इस समय सभी राजनीतिक पार्टियों ने जो पाल समाज के नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है यह भी हमारे समाज के युवा साथियों की मेहनत और जागरूकता का ही असर है।


 वैसे सही और सनसनी खबर ये है कि अब जल्दी ही पाल समाज के कुछ युवा क्रांतिकारी साथी और कुछ सामाजिक संगठनों के लोग मिलकर समाज हित और उत्तर प्रदेश में आने वाले 

विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी बैठक करने वाले हैं।  हमारे कुछ सहयोगी सुत्रो से पता चला है कि इस बैठक में कई समाजिक संगठनों के अध्यक्ष कुछ समाज सेवी और हमारे समाज के तमाम क्रांतिकारी साथी शामिल होने वाले हैं। साथ ही यह भी खबर है कि "बिहार गड़ेरिया मोर्चा" के संस्थापक व अध्यक्ष युवा समाजसेवी संतोष पाल जी भी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे! 


 यह बैठक हमारे समाज के लिए बड़ी अहम हो सकती है क्योंकि हो सकता है कि इस बैठक के बाद हमारे समाज के सभी सामाजिक संगठन एक साथ एक मंच पर आकर किसी बड़ी राजनीतिक दल का समर्थन करें। या यह भी हो सकता है कि खुद अपनी राजनीतिक मजबूती बढ़ाने के लिए कोई खुद का दल भी बनायें ।


 फिलहाल इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभी तक पुरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है फिर भी यह बैठक हो सकता है इस बार पाल समाज को एक नई दिशा दे। यह बैठक 12 जुलाई रविवार को प्रयागराज में होगी हालांकि अब तक किसी जगह की जानकारी नहीं मिल पाती है। वैसे आप सभी का इस बैठक को लेकर क्या विचार है? कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं!

कोई टिप्पणी नहीं