Breaking News

पाल समाज को सबसे ज्यादा सपोर्ट बहुजन समाज पार्टी ने दिया है "प्रदीप पाल समाजसेवी"

 समाजसेवी प्रदीप पाल का दावा पाल समाज के लिए सबसे अच्छी पार्टी बसपा ही हो सकती है!


 इस समय उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं धीर-धीरे तेज हो गई हैं। हर जाति के लोग अपने-अपने हितैषी राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं का गुणगान भी शुरू कर दिये हैं। लेकिन इस बीच यदि जातियों को लेकर बात करें तो सबसे अधिक चर्चा में है पाल समाज, क्योंकि हर राजनीतिक पार्टी के लोग पाल समाज के कुछ नेताओं को बड़े पदों पर जगह भी दे चुके हैं।

 आईए इन्ही सब बातों को लेकर जौनपुर उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारी साथी प्रदीप पाल जी से हुई कुछ बातों को सामने रखते हैं!



आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि प्रदीप पाल कौन हैं?
 

 प्रदीप पाल उत्तर प्रदेश जौनपुर जिले के रहने वाले एक पाल समाज के क्रांतिकारी युवा हैं, जो लगभग एक दशक से अधिक समय से अपने समाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं और हमेशा अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज भी उठाते रहते हैं। 
इन्हीं सब गतिविधियों के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए वह एक बार वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को काला झंडा दिखाकर उनकी नीतियों का व भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध भी किया था। 

 इसके बाद उन्हें 18 दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा है। लेकिन जेल से निकले के बाद भी वह टूटे नहीं और बाहर आकर फिर से समाजसेवा में जुटे हुए हैं। ऐसी ही उनके संघर्ष की कई सारी कहानियां हैं। कभी मौका मिला तो जरूर आप लोगों के समक्ष रखी जाएंगी। फिलहाल बात करते हैं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पाल समाज के लिए उनकी क्या राय है!

 दरअसल देखा जाता है कि उत्तर प्रदेश का पाल समाज भी अभी राजनीतिक रूप से मजबूत नहीं हो पाया है। फिर भी पाल समाज के कुछ नेता है जो की अलग-अलग पार्टियों में सांसद विधायक बने हुए हैं। लेकिन जनसंख्या की दृष्टि से और दुनिया की सबसे पहली जाति तथा ऐतिहासिक रूप से चर्चित होने के बावजूद जिस हिसाब से पाल समाज को राजनीतिक मजबूती मिलनी चाहिए थी आज स्थिति वैसी नहीं है। राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले पाल समाज के तमाम युवा चुनाव नजदीक आने पर अलग-अलग पार्टियों के झंडे और बैनर उठाने का काम करते हैं। और अपने-अपने हिसाब से अपने समाज को जागरुक भी करते हैं कि कौन सी पार्टी उनके लिए सबसे अच्छी है। और देखा भी गया है कि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी राजनीतिक पार्टी में पाल समाज के लोग बड़े पदों पर हैं।

 इन्हीं गतिविधियों के बीच प्रदीप पाल जी के विचारों और उनके बारे में हमारी टीम ने जानने की कोशिश किया तो उनके सोशल मीडिया पोस्टों और वीडियो के माध्यम से काफी सारी जानकारी मिली। वह हमेशा अपने Facebook अकाउंट के माध्यम से वीडियो और पोस्ट डालकर अपने समाज को बहुजन समाज पार्टी के प्रति जुड़ने और काम करने को कहते हैं। 

 इन सब बातों के बीच वे कई सारे उदाहरण भी देते हैं जिससे यह साबित होता है कि पूरे इतिहास में यदि उत्तर प्रदेश मे पाल समाज के लोगों को किसी पार्टी ने सबसे अधिक सांसद और विधायक बनने का मौका दिया है तो वह है बहुजन समाज पार्टी, वह कई सारे ऐसे नाम भी बताते हैं जिसमें पाल समाज के कई लोगों को पहली बार संसद और विधानसभा में पहुंचने का काम बसपा ने किया है बाद में भले ही वे नेता किसी कारण की वजह से दूसरी पार्टियों के सदस्य बन गये हों। साथ ही प्रदीप पाल जी बसपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वनाथ पाल जी के पदचिन्हों पर भी चलने की राय देते हैं।

  प्रदीप पाल जी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे समाज के लोगों को पहले किसी के पीछे चलने और उसके झंडे उठाने से पहले उसके बारे में जानकारी जुटा लेनी चाहिए कि उसका बीता हुआ कल हमारे समाज के लिए कैसा रहा है? इसके बाद यदि समाज के लोगों को संतुष्टि मिले तो किसी भी नेता या पार्टी के साथ जाएं।

 साथ ही उन्होंने कई सारी पार्टियों और नेताओं के ऊपर कुछ आरोप लगाते हुए यह भी कहां कि बताओ ऐसे लोग भला समाज का हित कैसे कर सकते हैं। फिलहाल उनसे हुई बातचीत और उनके सोशल मीडिया एक्टिविटीज को देख देखते हुए यह साबित होता है कि उनके हिसाब से पाल समाज के लिए बसपा ही सबसे बेस्ट है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पाल समाज को बसपा का ही साथ देना चाहिए! 

 बाकी आगे आप लोगों की क्या राय है? हमारे पाठकों से भी हम जानना चाहते हैं कि पाल समाज के लिए सबसे हितैषी राजनीतिक पार्टी कौन सी हो सकती है? आप सभी पूरी तरह से आजाद है अपने हिसाब से कमेंट करें अपनी राय दें! धन्यवाद!


कोई टिप्पणी नहीं